सिंध नदी में मिला लापता युवक का शव
सिंध नदी में मिला लापता युवक का शव
भास्कर संवाददाता| दतिया
डीपारथाना क्षेत्र के सिंध नदी स्थित जराघाट पर रविवार की दोपहर चौकीदार को एक युवक का शव नदी में तैरता हुआ दिखा। चौकीदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को बरामद कर उसकी शिनाख्त गोपाल पुत्र छोटेलाल गुर्जर निवासी गुमानपुरा के रूप में की है। युवक चार दिन से लापता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार गुमानपुरा के चौकीदार जगदीश परिहार को रविवार की दोपहर सिंध नदी के जराघाट मे एक युवक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस ने शव निकलवाकर मर्ग कायम किया है।