पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घोटाले खोले तो दायर किया अभ्यावेदन

घोटाले खोले तो दायर किया अभ्यावेदन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घोटाले खोले तो दायर किया अभ्यावेदन
29 जनवरी को परिषद की बैठक में हमने पेंशन घोटाला, मरघर की फर्जी फाइलों तथा उनाव रोड के गलत भुगतान का मुद्दा उठाया था। इनमें नगरपालिका के सभी अधिकारी कर्मचारी बुरी तरह से फंस रहे हैं। इस वजह से उनके द्वारा मेरे खिलाफ यह अभ्यावेदन कलेक्टर के यहां दिया गया है। झांसी में चचेरे भाई के निधन की वजह से मैं अभी जवाब नहीं दे सका। कलेक्टर न्यायालय पहुंचकर मैंने अभी कुछ ओर समय मांगा है। - प्रशांत ढेंगुला, पार्षद वार्ड क्रमांक- 25

मैंने 30 जनवरी को ही भेज दिया था अभ्यावेदन

पार्षद ढेंगुला पर कार्रवाई के लिए हमने 30 जनवरी को ही कलेक्टर साहब के यहां अभ्यावेदन भेज दिया था। इसके बाद क्या कार्रवाई हुई इस संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है। - आरबीएस राजौरिया, सीएमओ दतिया

हां, हमने पार्षद को नोटिस जारी किया है

सीएमओ द्वारा पार्षद ढेंगुला के विरुद्ध अभ्यावेदन दिया गया है। इस पर सुनवाई के लिए बुधवार को पार्षद ढेंगुला को बुलाने के लिए नोटिस जारी किया गया था। - मदन कुमार, कलेक्टर दतिया

खबरें और भी हैं...