पत्नी के चरित्र पर था शक इसलिए हत्या के बाद फांसी पर लटकाया
दतिया |शहर में एक पति ने अपनी प|ी के चरित्र पर शक के चलते उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में हत्या को आत्महत्या बताने के लिए शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। घटना छह जनवरी की सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत दानाल बाला बाग इलाके की है। पुलिस ने आरोपी पति व उसके सहयोगी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी नरेन्द्र शर्मा के मुताबिक छह जनवरी को शाम साढ़े चार बजे दानाल बाला बाग निवासी बृजेंद्र सिंह पुत्र सीताराम कुशवाहा ने सूचना दी थी कि उसकी प|ी महादेवी (25) कुशवाहा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भिजवाया था। साथ ही मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी थी। पीएम रिपोर्ट में महिला की मौत गला दबाकर होने तथा बाद में उसे फांसी के पर लटकाना बताया गया। इसके बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच प्रारंभ की।
पति को उठाया तो हुआ मामले का खुलासा
पुलिस ने मृतका के पति बृजेन्द्र को उठाकर उससे पूछताछ की। इसमें आरोपी ने अपना गुनाह कबूल करते हुए पूरी कहानी बताई। उसने बताया कि उसकी प|ी का चाल-चलन ठीक नहीं था। इसी के चलते छह जनवरी को दाेपहर में उसने महादेवी की हत्या कर दी थी। इसी दौरान उसके पिता सीताराम भी आ गए। उन्होंने महादेवी के शव को फांसी पर लटका कर आत्महत्या की बात कहने को कहा। पुलिस ने पिता और पुत्र के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने का मामला दर्ज किया है। साथ ही बुधवार को दोनों को पकड़कर हवालात में डाल दिया है।