पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खड़ी ऑटो में मारी टक्कर चार यात्री गंभीर घायल

खड़ी ऑटो में मारी टक्कर चार यात्री गंभीर घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सभी घायल जिला अस्पताल में भर्ती

भास्कर संवाददाता | दतिया

कोतवाली के ठंडी सड़क पर एक टैक्सी चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाकर सड़क किनारे खड़ी सवारी गाड़ी में टक्कर मार दी जिससे चार यात्री घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक राजू (30) पुत्र मोहनदास कुशवाहा निवासी ग्राम इकौना अपनी ऑटो क्रमांक एमपी 32 आर 0524 से ठंडी सड़क पर सवारी उतार रहा था उसी दौरान पीछे से आ रही अॉटाे क्रमांक एमपी 32 आर 0511 के चालक गोलू पुत्र चरणदास कुशवाहा निवासी सेंवढ़ा चुंगी ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाकर राजू की ऑटो में टक्कर मार दी जिससे दोनों ऑटो में सवार सुभद्रा बघेल (40), प्रेरणा बघेल (13) , शीतल पांडेय (18) होलीपुरा एवं क्रांति अहिरवार (25) निवासी परमोले की कुइया दतिया घायल हो गए।

खबरें और भी हैं...