संविदा कर्मचारियों ने सरकार की सदबुद्धि के लिए किया सुंदरकांड
नियमितीकरण की मांग को लेकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सभी संविदा अधिकारी-कर्मचारी तीसरे दिन बुधवार को भी हड़ताल पर रहे। उन्होंने अनामय आश्रम पर सरकार की सदबुद्धि के लिए सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। इस अवसर पर ग्राम रोजगार सहायक संघ के जिलाध्यक्ष रोहित दांगी के नेतृत्व में सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
जिला पंचायत दतिया और विभिन्न जनपद पंचायतों में मनरेगा, एमडीएम, एसबीएम, वाटरशेड सहित अन्य योजनाओं में कार्यरत संविदा कर्मचारी नियमितीकरण की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। इससे पहले वे लोग अपनी मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन दे चुके हैं।