पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्टॉक में अंतर मिलने पर 2930 लीटर पेट्रोल जब्त

स्टॉक में अंतर मिलने पर 2930 लीटर पेट्रोल जब्त

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने तीन पेट्रोल पंपों से लिए सैंपल

भास्कर संवाददाता | दतिया

जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने अचानक जिले के तीन पेट्रोल पंपों से पेट्रोल के सेंपल लिए। साथ ही एक पेट्रोल पंप पर स्टॉक में अंतर पाए जाने पर 2930 लीटर पेट्रोल जब्त किया। जब्त किए गए पेट्रोल की कीमत दो लाख 92 हजार 32 रुपए आंकी गई है।

जिले में पेट्रोल की कालाबाजारी एवं मुनाफाखोरी रोकने के लिए कलेक्टर मदन कुमार के निर्देश जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के तहत बुधवार को जिला आपूर्ति अधिकारी पीके श्रीवास्तव ने शहर के तीन पेट्रोल पंपों पर छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान मैसर्स आध्या फिलिंग स्टेशन दतिया, मैसर्स सुंदरानी सेल्स एंड सर्विस एवं सिंध ट्रांसपोर्ट कंपनी दतिया के पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने तीन पेट्रोल पंपो से पेट्रोल के सेंपल लिए। साथ ही मैसर्स सुंदरानी सेल्स एंड सर्विस पेट्रोल पंप से डीजल एवं पेट्रोल के सेंपल लेने के साथ ही स्टाॅक भी किया गया। स्टॉक में अंतर आने से 2930 लीटर पेट्रोल जब्त किया गया। पेट्रोल की कीमत दो लाख 92 हजार 32 रुपए आंकी गई है। वहीं एक पंप के विरूद्व मध्यप्रदेश मोटर स्पिरिट एवं हाई स्पीड डीजल अनुज्ञापन एवं नियंत्रण आदेश 1980 के तहत निर्मित किया गया जो आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रकरण बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...