सिंधी समाज की नई कार्यकारिणी गठित
संत हजारी राम मंदिर की व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा
भास्कर संवाददाता | दतिया
संत हजारीराम सेवा मंदिर पर मंगलवार की रात को चंद्रोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम सिंधी पंचायत द्वारा मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष अवधेश नायक एवं भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विक्रम बुंदेला का सम्मान किया गया। साथ ही मंदिर की देखरेख के लिए समाज की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
गाड़ीखाना स्थित संत हजारीराम मंदिर पर आयोजित चंद्रोत्सव में सिंधी समाज के बाटूमल रतनानी, ओमप्रकाश वजीर सहित अन्य लोगों ने अवधेश नायक और विक्रम बुंदेला का शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा हुई। बैठक में समाज के लोगों द्वारा पिछले वर्षों से मंदिर में चल रही अव्यवस्थाओं का मुद्दा उठाया। इसके उपरांत समाज के संरक्षक मंडल बाटूमल रतनानी, ओमप्रकाश बजीर, मोहनदास मोरयानी एवं लक्ष्मणदास साहवानी ने समाज की नई कार्यकारिणी की गठन किया। इसमें रमेश चंद्रानी, अर्जुनदास, श्याम रामानी, कक्कू राम, राजकुमार नवरानी, जयरामदास आरतानी, राजकुमार खत्री, जयकुमार साहवानी, नरेश कुमार रतनानी, गोपीचंद्र, जगदीश सचदेवा को शामिल किया गया। वहीं सेवादारी में अजय कुमार, विनोद कुमार, सुनील कुमार, लालचंद्र मोरयानी, पवन गाबड़ा, विजय कुमार, श्यामसुंदर अंदानी को शामिल किया गया।