आधा सैकड़ा घरों की बिजली काटी
दतिया |बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए बिजली कंपनी द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को बिजली कंपनी की टीम ने भांडेरी फाटक पर आधा सैकड़ा घरों के बिजली कनेक्शन काट दिए। इस इलाके में बिजली कंपनी का 90 प्रतिशत पैसा बकाया है। बिजली कंपनी ने बकायादारों को जल्द बकाया चुकाने की चेतावनी दी है।