कोर बैंकिंग से जुड़ा जिला न्यायालय का उप डाकघर
जिला न्यायालय के उप डाकघर में शुक्रवार को कोर बैंकिंग सुविधा का शुभारंभ किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एचएन बाजपेयी ने सेवा का शुभारंभ फीता काटकर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ किया गया। संक्षिप्त संबोधन में न्यायाधीश श्री वाजपेयी ने कहा कि इससे पक्षकार, वकील व न्यायाधीशों को लाभ होगा। बैंक से लेनदेन में उन्हें सुविधा होगी। इस मौके पर डाकपाल राममोहन श्रीवास्तव, एडीजे बीएस औहरिया, सीजेएम अशोक शर्मा, जेएमएफसी राकेश बंसल, शैलजा गुप्ता, राजीव राय, रानो पाल, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष महिपाल सिंह, मनोज चौहान, राघवेन्द्र समाधिया, रामकुमार कुशवाह, पंकज मिश्रा, संदीप शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
उप डाकघर में कोर बैकिंग का शुभारंभ करते डीजे श्री बाजपेयी।