पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यहां हो रही है सर्वाधिक बिजली चोरी

यहां हो रही है सर्वाधिक बिजली चोरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यहां हो रही है सर्वाधिक बिजली चोरी
शहर के भांडेरी फाटक, सेंवढ़ा चुंगी, दिनारा रोड, झांसी रोड और बायपास की रोड की आसपास की बस्ती में सर्वाधिक बिजली चोरी हो रही है। इन इलाकों में 85 से 90 फीसदी उपभोक्ता ट्रांसफार्मर से सीधे हुकिंग के जरिए बिजली जला रहे हैं।

हर माह दो करोड़ की उधारी
शहर में सिर्फ बिजली चोरी ही नहीं हो रही है, बल्कि हर माह दो करोड़ बिजली कंपनी का शहरवासियों पर उधारी में रह जाता है। यहां बता दें कि बिजली कंपनी प्रति माह चार करोड़ की बिलिंग करती है, लेकिन वह सिर्फ दो करोड़ ही वसूल पाती है। ऐसे में करीब दो करोड़ बिजली कंपनी का हर माह शहरवासियों पर उधारी के रूप में रह जाता है।

खपत के आधार पर ही दिए जा रहे बिल
शहर में बिजली चोरी रोकने के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही बकाया वसूली भी की जा रही है। उपभोक्ता को उसकी खपत के आधार पर ही बिल दिए जाते हैं। जहां मीटर खराब या अन्य समस्या होती है, उन्हें आकलित खपत के बिल दिए जाते हैं। - संदीप अग्रवाल, जेई बिजली कंपनी दतिया

खबरें और भी हैं...