पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उपभोक्ता संरक्षण विषय पर निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता 15 को

उपभोक्ता संरक्षण विषय पर निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता 15 को

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया | उपभोक्ता संरक्षण विषय पर राज्य एवं संभाग स्तरीय निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन 15 फरवरी को होगा। जिला आपूर्ति अधिकारी दतिया पीके श्रीवास्तव ने बताया कि उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागृति उत्पन्न कराने के उद्देश्य से शालाओं मे उपभोक्ता संरक्षण विषय पर निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में कलेक्टर द्वारा गठित चयन समिति द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार हेतु तीन प्रविष्टियां चयनित कर जिला आपूर्ति अधिकारी के माध्यम से खाद्य संचालनालय भोपाल को 27 फरवरी तक प्रेषित किए जाएंगे। इन्हें राज्य स्तरीय चयन समिति के निर्णय अनुसार विश्व उपभोक्ता संरक्षण दिवस 15 मार्च को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरण किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...