जिला से शेरपुर जाएंगे किसान, भाजपा की बैठक हुई
दतिया | 18 फरवरी को विदिशा के शेरपुर में होने वाले भाजपा के किसान सम्मेलन में दतिया से भी भाजपा कार्यकर्ता व किसान शामिल होंगे। इस संबंध में शुक्रवार को भाजपा नगर मंडल की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल महामंत्री हरिओम सिंह ने की। उन्होंने कहा हमें अधिक से अधिक संख्या में शेरपुर पहुंचना है, ताकि संगठन से प्राप्त लक्ष्य में जिले का नाम हो सके। बता दें कि शेरपुर किसान सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेन्द्रसिंह मोदी संबोधित करेंगे। बैठक के अंत में शहीद सैनिक हनुमनथप्पा को मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में परशराम अहिरवार, शकुंतला जाटव, गुलाब सिंह यादव, जीतेन्द्र मेवाफरोस, प्रताप कुशवाह, अरविंद यादव, चंदू साहू, सरमन कुशवाह, हरिशचन्द्र वाल्मीकि, श्रीराम विश्वकर्मा, बलवंत यादव, लक्ष्मन कुशवाह, दीपक विश्वकर्मा, राजेन्द्र शर्मा, मुकेन्द्र यादव, चन्दन वर्मा, रामेश्वर सैन, जानकी कुशवाह, नीरज चतुर्वेदी, अनूप यादव आदि उपस्थित रहे।