- Hindi News
- लूट की नीयत से घर में घुसे बदमाश, बंदूकों से फायरिंग
लूट की नीयत से घर में घुसे बदमाश, बंदूकों से फायरिंग
इंदरगढ़क्षेत्र के ग्राम ररुआजीवन में सोमवार की रात आठ बजे तीन मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए आठ-दस बदमाश लूट की नीयत से एक घर में घुस गए। हालांकि ग्रामीणों ने एकजुट होकर बदमाशों पर पथराव किया तो उन्होंने फायरिंग की लेकिन उन्हें बाइक छोड़कर भागना पड़ा। जानकारी के अनुसार ररुआजीवन निवासी गोटीराम धाकड़ के घर रात आठ बजे आठ-दस बाइक सवार बदमाश पहुंचे। इनमें से चार बदमाश घर के अंदर पहुंच गए, जहां गोटीराम की प|ी फूलमती उनकी बहु मांडवी मौजूद थी।
बदमाशों ने महिलाओं पर बंदूक अड़ाकर उनसे घर में रखे जेवरात नकदी निकालने के लिए धमकाया। इधर फूलमती के घर के सामने रहने वाले भगवान सिंह ने जब बदमाशों को देखा तो उन्होंने शोर मचा दिया। इस पर सभी बदमाश घर से बाहर निकल आए और भगवान सिंह के दरवाजे पर गोलियों से तीन फायर किए। इसके बाद ग्रामीणजन एकत्रित हो गए और उन्होंने बदमाशों पर पथराव कर दिया, जिससे बदमाश बाइक छोड़कर भाग निकले। ग्रामीणों के अनुसार बदमाशों में से तीन पड़ोस के गांव पड़ौरी के पुष्पेंद्र यादव, बंटी यादव, देवेंंद्र यादव थे। फायरिंग की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की बाइकें बरामद कर ली हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।