- Hindi News
- वृद्ध की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने किया जिगना थाने का घेराव
वृद्ध की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने किया जिगना थाने का घेराव
नौनेर में घोड़े ने कुचल दिया था वृद्ध को, जिससे हुई मौत।
भास्करसंवाददाता| दतिया
जिगनाथाना क्षेत्र के ग्राम नौनेर के पास घोड़े के कुचलने से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान ग्वालियर में मौत हो गई। मौत के बाद सोमवार को थाने पहुंचे मृतक के परिजन ने घोड़ा मालिक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। मांग मानने पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर हंगामा किया। एसडीओपी की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।
जानकारी के मुताबिक लखन (60) पुत्र सोनी जाटव निवासी ग्राम ठकुरई जिला शिवपुरी छह दिसंबर को अपने पुत्र मुकेश जाटव एवं एक अन्य श्रीमन जाटव के साथ बाइक से दतिया से ग्राम चीनौर जा रहा था। तभी रास्ते में ग्राम नौनेर के पास वह सड़क किनारे अाराम करने के लिए खड़े हो गए। इसी दौरान पीछे से शिवपाल सिंह ठाकुर अपने घोड़ा पर सवार होकर रहे थे। अचानक घोड़ा बेलगाम हो गया और लखन को अपने पैरों के नीचे कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मुकेश एवं श्रीमन ने जिला अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद झांसी और झांसी से ग्वालियर रैफर कर दिया। ग्वालियर में इलाज के दौरान उसकी रविवार को मौत हो गई। मृतक की मौत के बाद गुस्साए परिजन सोमवार को घटना क्षेत्र के थाना जिगना पहुंचे और पुलिस से घुड़सवार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। जब पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करने से मना किया तो परिजनों ने ग्रामीणों के साथ थाने के सामने जाम लगाकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसडीओपी आर सी भोज एवं कोतवाली टीआई आर के एस गुर्जर की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 304ए के तहत मामला कायम किया है।
थाने के सामने एकत्रित ग्रामीण। (इनसेट)परिजनको समझाते अिधकारी।
समझाइश के बाद परिजन मान गए
^मृतकके परिजन हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे थे। दबाव बनाने के लिए उन्होंने हंगामा किया। समझाइश के बाद मृतक के परिजन मान गए। और विधि अनुसार धारा 304ए के तहत मामला कायम किया है। सुनीलशर्मा, थानाप्रभारी जिगना