- Hindi News
- ‘जनता से दोस्ती और बदमाशों में भय हो मकसद’
‘जनता से दोस्ती और बदमाशों में भय हो मकसद’
पुलिसजनता की सेवक है। जनता के प्रति मित्रता और अपराधियों में भय हो यही हमारा मकसद है। यह बात पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने सोमवार को बसई थाना परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान आमजन से रूबरू होते हुए कही।
उन्होंने कहा किसी भी प्रकार की घटना की सूचना सर्वप्रथम पुलिस को दें। आपकी सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचेगी और निष्पक्ष जांच करेगी। यदि पुलिस आपकी सुने तो आप मेरे मोबाइल नंबर पर सीधे संपर्क कर घटना की जानकारी दे सकते हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा झूठी शिकायत एवं रिपोर्ट बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ग्रामीणों के बीच उन्होंने स्वयं के बारे में बताते हुए कहा पुलिस अधिकारी या पुलिस अधीक्षक कोई भी बन सकता है। इस मौके पर थाना प्रभारी रामसेवक शर्मा, एएसआई आर एस तोमर, रामप्रकाश यादव, सुरेश शर्मा, हरेन्द्र दाऊ, चांद खां, नीरज शर्मा के अलावा बसई सरपंच अशोक राय, सुरेश गुप्ता, नरेन्द्र सिंह सेंगर, इंद्रभान राजपूत, राजेश राजपूत, डा. देवेन्द्र राजपूत, पूरन सिंह लोधी, पुरुषोत्तम पटैरिया, रामनिवास साहू, महेन्द्र तिवारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
बसई में ग्रामीणों के बीच बैठकर जनसंवाद करते पुलिस अधीक्षक संजय कुमार।
जांच के बाद हो कार्रवाई
जनताने पुलिस अधीक्षक से निवेदन किया कि कुछ लोग झूठा फंसाने की नियत से हरिजन एक्ट और बलात्कार जैसे संगीन अपराध दर्ज कराते हैं। ऐसा हो। झूठा मामला दर्ज होने से आरोपी बने व्यक्ति की पूरी लाईफ खराब हो जाती है। इसलिए जांच के बाद ही कार्रवाई की जाए।
थानेपर हो नया वाहन
जनसंवादकार्यक्रम के दौरान उपस्थित आमजन ने थाना बसई में एक महिला एएसआई को पदस्थ करने और थाना पर तैनात स्टाफ के लिए नए वाहन उपलब्ध कराने की मांग की।