पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धारदार हथियार से की गई राहुल की हत्या, चार नामजद

धारदार हथियार से की गई राहुल की हत्या, चार नामजद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खलकापुरा की गली में मिला था युवक का शव।

दतिया|रविवारकी सुबह खलकापुरा के पास कैलाश दीक्षित के मकान के सामने गली में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों पर साक्ष्य छिपाने की धारा के खिलाफ भी मामला पंजीबद्ध किया गया।

मालूम हो कि रविवार का उपरांय निवासी 20 वर्षीय राहुल चौहान का शव कैलाश दीक्षित के मकान के सामने गली में पड़ा मिला था। राहुल की धारदार हथियार से हत्या की गई थी। हत्या के बाद शव को गली में फैंक दिया गया था। आरोपियों ने घर में बिखरे खून को पानी से धोने का प्रयास किया था। जांच में पुलिस को कैलाश के घर की नाली से खून बहने के निशान मिले थे। इस मामले में कोतवाली पुलिस मर्ग कायम किया था। सोमवार को मामले की जांच के बाद मर्ग का हत्या में तब्दील करते हुए कोतवाली पुलिस ने अन्नू उर्फ अनुज दीक्षित, शिवम दीक्षित, कैलाश दीक्षित जगदीश दीक्षित के खिलाफ हत्या साक्ष्य छिपाने की धाराओं के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया। इस मामले में टीआई कोतवाली आरकेएस गुर्जर का कहना है कि मृतक के परिजन के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।