अतिथि शिक्षक संघ की बैठक आज
दतिया|अतिथि शिक्षकसंघ की ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन 28 सितंबर को सुबह 10 बजे थरेट स्थित खेड़ापति सरकार मंदिर पर किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अतिथि शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष गुलशन चौधरी ने बताया कि बैठक में आगामी 7 अक्टूबर को भोपाल में आयोजित अतिथि शिक्षक की महापंचायत को लेकर चर्चा की जाएगी। जिसमें सेवढ़ा एवं इंदरगढ़ तहसील में कार्यरत सभी अतिथि शिक्षक शामिल होंगे।