- Hindi News
- अधिक से अधिक करंे हिंदी का प्रयोग :पांडेय
अधिक से अधिक करंे हिंदी का प्रयोग :पांडेय
हिंदी पखवाड़े के समापन पर कार्यक्रम आयोजित।
भास्करसंवाददाता|दतिया
पहलेतो शुद्ध हिंदी बोलना सीखना चाहिए और अपनी दिनचर्या में हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए। यह बात पंडित राधा बल्लभ पांडेय ने स्व. मनोज रावत युवा कल्याण खेल अकादमी एवं ग्रामीण युवा केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में हिंदी पखवाड़े के समापन पर मुड़ियन का कुआं पर बतौर मुख्य अतिथि कही। अध्यक्षता डाॅ. रमेशचंद्र कटारिया ने की। विशेष अतिथि के रूप में अश्क झांसवी, शैलेन्द्र बुधौलिया, डा. हरी सिंह हरीश उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डाॅ. कटारिया ने कहा हिंदी को उचित स्थान तभी मिलेगा, जब हम सभी ईमानदारी से प्रयास करेंगे। हमारी कथनी और करनी एक जैसी होनी चाहिए। कार्यक्रम में राधा बल्लभ पांडेय, डाॅ. कटारिया, शैलेन्द्र बुधौलिया, पंकज मिश्रा, प्रभात पाठक. डाॅ. राज गोस्वामी को हिंदी सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन हरी कृष्ण हरी और आभार प्रदर्शन संजय रावत ने किया। इस मौके पर वर्षा सेन, मंजूलता, अभिषेक सेन, आशा लुकमान, महेश लाक्षाकार, विनय मिश्रा सहित अन्य उपस्थित रहे।
हिंदी महोत्सव का समापन आज
दतिया।अखिल भारतीय साहित्य परिषद और मां चामुंडा देवी मधुप जनकल्याण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हिंदी महोत्सव कार्यक्रम का समापन संकल्प दिवस के रूप में रविवार साढ़े दस बजे भारतीयम विद्या पीठ झांसी रोड पर किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन तीन सत्रों में किया जाएगा। यह जानकारी जिला संयोजक जगत शर्मा ने दी।
हिंदी पखवाड़े के समापन पर हिंदी सेवियों का सम्मान करते अतिथि।