शिविर में दी कानून की जानकारी
दतिया | जिलान्यायाधीश एचएन बाजपेयी के निर्देशानुसार शुक्रवार को शासकीय हाईस्कूल पचोखरा में मौलिक कर्तव्य एवं महिलाओं के अधिकार तथा मीडिएशन विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित छात्र छात्राओं को जिला रजिस्ट्रार विकास शुक्ला ने विधिक जानकारी दी। शिविर के दौरान छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक पुस्तकों का भी वितरण किया गया। इस मौके पर चेतराम कुशवाहा समेत विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।