पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 23 फरवरी तक मांगें नहीं मानीं तो करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

23 फरवरी तक मांगें नहीं मानीं तो करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोजगार सहायकों ने रैली निकाली, तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

भास्कर संवाददाता | दतिया

संविदा कर्मियों का हड़ताल पांचवे दिन शुक्रवार को भी जारी रही। कर्मचारी रैली के रूप में कलेक्टोरेट पहुंचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम नायब तहसीलदार विनीत गोयल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि अगर शासन ने उनकी मांगें नहीं मानी तो वह 23 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस दौरान अगर शासन की योजनाएं प्रभावित होती है तो उसकी जिम्मेदारी शासन की होगी। कर्मचारी नियमितिकरण सहित विभिन्न मांगों को लागू करने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन कर रहे संविदा कर्मचारियों के अनुसार शासन ने नियमितीकरण के लिए नीति तैयार कर ली। लेकिन इसे लागू नहीं किया जा रहा। रोजगार सहायकों ने हड़ताल अवधि के दौरान का वेतन भुगतान व हड़ताल करने पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई न करने की मांग भी प्रमुखता के साथ ज्ञापन में की है।

रैली के रूप में ज्ञापन सौंपने जाते संविदाकर्मी ।

खबरें और भी हैं...