- Hindi News
- सोचो, समझो, इसके बाद वोट देने का निर्णय लो: डॉ. मिश्रा
सोचो, समझो, इसके बाद वोट देने का निर्णय लो: डॉ. मिश्रा
स्वास्थ्य मंत्री ने वार्ड वार ली मतदाताओं की बैठक
भास्करसंवाददाता| दतिया
प्रदेशकी भाजपा सरकार एक रुपए किलो गेहूं देकर आपके परिवार को पूरे एक माह का राशन उपलब्ध करा रही है। सरकारी अस्पतालों में दवाएं फ्री दी जा रही है। कक्षा आठ तक बच्चों को पढ़ाई नि:शुल्क दी जा रही है। आने वाले समय में नगर पालिका के चुनाव हैं। आप सोचो, समझाे, इसके बाद यह तय करो कि आपको किसे जिताना है। विकास के लिए भाजपा जरूरी है। यह बात कैबिनेट मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कही। वह शनिवार को वार्ड वार सभाओं को संबोधित कर रहे थे।
सभा में जिला महामंत्री विपिन गोस्वामी ने मंत्री डॉ. मिश्रा द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी।
कांग्रेसनेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता : वा़र्डसभाओं के दौरान कांग्रेस से नपा के पूर्व उपाध्यक्ष रहे सुभाष राजा परमार एवं कांग्रेस पार्षद जगदीश अहिरवार ने मंत्री डॉ. मिश्रा के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।