पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘समाज की सोच बदलने से बचेगी बिटिया’

‘समाज की सोच बदलने से बचेगी बिटिया’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भ्रूण हत्या एक अभिशाप विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

भास्करसंवाददाता| दतिया

पुरानीकुरीतियों के कारण लिंगानुपात बढ़ा है। इस अंतर को खत्म करने के लिए हर व्यक्ति को अपनी सोच बदलनी चाहिए। क्योंकि आज के युग में बेटों से बढ़कर बेटियां हैं। यह बात कलेक्टर प्रकाश जांगरे ने जिला अस्पताल में कही। वे शनिवार को मानव अधिकार आयोग के स्थापना दिवस पर भ्रूण हत्या एक अभिशाप विषय पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर सीएचएमओ डाॅ. आरएस गुप्ता मौजूद रहे।

श्री जांगरे ने कहा कि अगर घर में बेटी होगी तो सबसे ज्यादा फायदा होगा। क्योंकि प्रदेश सरकार भी बेटियों के लिए कई योजनाएं चला रही है। जिससे बेटी अब अभिशाप नहीं वरदान है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सीएमएचओ डॉ. गुप्ता ने कहा कि बेटियां ईश्वर की देन है उसे दुनिया में आने से रोकें।

बेटियां दूसरे घर में रहकर भी अपने माता पिता की चिंता करती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने कहा कि लोगों में बेटियों के प्रति सोच में बदलाव आया। आज लोग जान गए हैं कि अगर बेटी नहीं होगी तो बहू कहां से आएगी। कार्यक्रम का संचालक मनोज त्रिवेदी ने किया एवं आभार प्रदर्शन आयोग मित्र डॉ. रतन सूर्यवंशी ने किया। इस अवसर पर आरएमओ डॉ. केसी राठौर, डॉ. एसएन शाक्य, डॉ. हेमंत गौतम, डॉ. वीके वर्मा आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठजन इंसेट में संबोधित करते कलेक्टर।