पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कट्‌टा अड़ाकर रोका और लूट लिए जेवर, बाइक

कट्‌टा अड़ाकर रोका और लूट लिए जेवर, बाइक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दतिया-सेवढ़ा रोड की घटना,तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम।

भास्करसंवाददाता| दतिया

इंदरगढ़से दतिया के लिए रहे बाइक सवार को शुक्रवार की रात तीन बदमाशों ने दतिया सेवढ़ा रोड पर कट्‌टा अड़ाकर लूट लिया। बदमाश बाइक पर सवार महिलाओं के जेवर उतरवाए और बाइक छीनकर भाग गए।

जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के केवलारी निवासी आनंद गुर्जर (30) शुक्रवार को अपनी मौसी हेमा एवं कृष्णा को बाइक क्रमांक एमपी32एमसी 4924 पर बिठाकर इंदरगढ़ से दतिया के लिए रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक दतिया सेवढ़ा रोड स्थित नागाजी कॉलेज के पास पहुंची, तभी पीछे से दो बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने कट्‌टा अड़ाकर बाइक रोक ली।

बाइक रुकते ही बदमाशों ने कृष्णा एवं हेमा के सोने चांदी के जेवर उतरवाए और मोबाइल छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने बाइक भी छीन ली। चोरी गए सामान की कीमत 90 हजार रूपए बताई जा रही है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।