पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड में गंदगी के अंबार, बदबू से जीना मुहाल, पार्षद सुनते ही नहीं

वार्ड में गंदगी के अंबार, बदबू से जीना मुहाल, पार्षद सुनते ही नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड24 के लोग मूलभूत समस्याओं से परेशान हैं। वार्ड में जगह-जगह लगे कचरे के ढेर, खंबों की बंद स्ट्रीट लाइट इस बात की गवाही भी देती है। पार्षद वार्ड की समस्याओं के लिए नपा को जिम्मेदार बताते हुए कहते हैं कि वे कांग्रेस के पार्षद हैं, इसलिए नपा में उनकी सुनवाई नहीं हाेती। समस्याओं से जूझ रहे वार्डवासियों को जब शनिवार को पार्षद के खिलाफ अपनी भड़ास निकालने का मौका मिला तो उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी। वार्डवासियों के मुताबिक जेल के पीछे बने सरकारी शौचालय दुर्दशा के शिकार बने हुए हैं। इनकी कभी साफ-सफाई नहीं की जाती। क्षेत्र के लाेगों को बदबू की वजह से परेशान रहते हैं।

Áपार्षद नेयह किए थे वादे

{पानीकी समस्या से जूझते वार्ड को साफ और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

{प्रकाशकी समुचित व्यवस्था की जाएगी।

{वार्डमें नियमित साफ सफाई की जाएगी।

{वार्डकी कच्ची गलियों में सड़क बनवाएंगे।

यहहै हकीकत

{वार्डमें कई स्थानों पर फैला कचरा।

{नालियोंके जाल टूटे हुए थे और देखरेख के अभाव में छोटी-छोटी नालियों ने नालों का रूप ले लिया है।

à पार्षद ने अपने पूरे कार्यकाल में कोई भी ऐसा काम नहीं कराया जो कि वार्डवासियों द्वारा सराहनीय हो। चुनाव के दौरान किए गए लोक लुभावन वादे चुनाव जीतने के बाद पार्षद भूल गए। लोग गंदगी, पानी और प्रकाश सहित अन्य समस्याओं से जूझ रहे हैं, पार्षद सुनते ही नहीं। मोहनलालपांडेय, पराजितप्रत्याशी

चुनाव के समय किए वादे भूले पार्षद, लोग परेशान

वार्ड क्रमांक-24 में बीच सड़क पर फैली गंदगी

पार्षद ने कभी ध्यान नहीं दिया

Ãवार्ड24 सभी वार्डों में पिछड़ा हुआ है। पार्षद ने कभी भी वार्ड की ओर ध्यान नहीं दिया है। समस्याओं से लोग परेशान हैंं। बृजेशयादव, मातनका पहरा

नल से आता है गंदा पानी

Ãवार्डमें पानी की विकराल समस्या बनी हुई है। नलों से छह दिनों में पानी रही है वह भी गंदा जिससे बीमारियां पनप रही हैं। गणेशकोरी, गोविंदगंज

आज तक नहीं आए सफाईकर्मी

Ãहमारेमोहल्ला में पूरे पांच साल गुजर जाने के बाद भी कोई भी सफाई कर्मचारी नहीं पहुंचा। खुद ही घर के बाहर सफाई करनी पड़ती है। विनीताप्रजापति, कुम्हारोंका मोहल्ला

बदबू से रहना मुश्किल

Ãजेलके पीछे बने सरकारी शौचालयों की सफाई नहीं होने से क्षेत्र में बदबू और गंदगी बनी रहती है। बदबू की वजह से घर में रहना भी म