- Hindi News
- प्रतियाेगी परीक्षा में शब्द सामर्थ्य बेहद जरूरी
प्रतियाेगी परीक्षा में शब्द सामर्थ्य बेहद जरूरी
दतिया | पीजीकाॅलेज में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में शनिवार को शब्द सामर्थ्य विषय पर अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डाॅ. एमपी शर्मा ने छात्राओं को मार्गदर्शक व्याख्यान दिए। उन्होंने शब्द सामर्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को सही शब्दों के उपयोग का महत्व बताया। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नों को हल करने के सही तरीके पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के प्रभारी प्रो. एस आर लाहौरिया ने छात्र छात्राओं को प्रकोष्ठ के द्वारा समय-समय पर आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी देते हुए उनकी सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन संजय श्रीवास्तव ने किया।