जनजागरण यात्रा आज वार्ड 13 में
दतिया | नगरपालिका परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर पार्षद बृजेन्द्र सिंह बैस द्वारा चलाई जा रही जन जागरण यात्रा के दौरान नुक्कड़ सभा का आयोजन रविवार शाम छह बजे वार्ड क्रमांक 13 के गौड़ा मोहल्ला में किया जा रहा है। यह जानकारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीएल केन ने दी। उन्होंने बताया सभा के पूर्व वार्ड की यात्रा की जाएगी तत्पश्चात सभा का आयोजन किया जाएगा।