ग्रामीणों को बताए बचत के फायदे
दतिया | पंजाबनेशनल बैंक द्वारा ग्राम जिगना में ग्राम चेतना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान वित्तीय साक्षरता एवं ऋण परामर्श केन्द्र के परामर्शदाता आरसी वर्मा ने ग्रामीणों को बचत का महत्व बताते हुए समझाया कि किस प्रकार फालतू खर्चों में कटौती कर छोटी-छोटी राशि को बचाया जा सकता है। परियोजना निदेशक प्रमोद गर्ग ने बताया प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत सभी लोगों के बैंक खाते खोलने का लक्ष्य रखा गया। शीघ्र ही यह कार्य जिगना में भी शुरू कराया जाएगा। इस मौके पर उमाचरण राजपूत, राजू सेन, शिवराम सिंह परमार, मंजेश कुमार मिश्रा, प्रमोद गर्ग सहित अन्य उपस्थित रहे।