हिंदी को बनाना है विश्व भाषा : प्रभा
दतिया| हमसभी को अपनी मातृभाषा के उत्थान के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में काम करना चाहिए जिससे हिंदी विश्व भाषा बन सके। यह बात शनिवार को नगर पंचायत बड़ौनी अध्यक्ष प्रभा अहिरवार ने अखिल भारतीय साहित्य परिषद एवं चामुंडा देवी मधुप जनकल्याण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हिंदी महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता शामावि क्रमांक दो के प्राचार्य कमल कांत शर्मा ने की। विशेष अतिथि के रूप में सामाजिक न्याय विभाग उपसंचालक बीडी शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कवयित्री वर्षा तिवारी और कमलकांत शर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जगत शर्मा, विनोद मिश्रा, रवि ठाकुर, उमाचरण शर्मा, प्रकाश अहिरवार, लक्ष्मीनारायण झा सहित अन्य उपस्थित रहे।