वाहन की टक्कर से तीन घायल
दतिया| सिविललाईन थाना क्षेत्र के ग्राम झड़िया के पास शुक्रवार को एक चार पहिया वाहन चालक ने वाहन को तेजी लापरवाही से चलाकर बाइक सवारों को टक्कर मार दी जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने जांच उपरांत आरोपी अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला कायम किया है। जानकारी के मुताबिक ग्राम सिमथरा थाना इंदरगढ़ निवासी सोबरन पुत्र भगवानदास कुशवाहा अपने दो साथियों जसवंत एवं परशुराम के साथ अपनी बाइक क्रमांक एमपी 32 एमसी 5609 से जा रहा था तभी ग्राम झड़िया के पास सामने से रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन के चालक ने सोबरन की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए।