- Hindi News
- पराजित प्रत्याशियों ने की री पोल की मांग
पराजित प्रत्याशियों ने की री-पोल की मांग
इंदरगढ़| इंदरगढ़से पराजित पार्षद पद के प्रत्याशी री पोल की मांग को लेकर कलेक्टर प्रकाश जांगरे को ज्ञापन देने दतिया पहुंचे। प्रत्याशियों का कहना था कि यदि प्रशासन ने उचित कार्रवाई नहीं की तो वह न्यायालय की शरण लेंगे। पराजित प्रत्याशी अर्चना रिंकू राणा, रामाश्रय राणा, चक्कू खां पठान, मोहिनी मनोज गुप्ता ने बताया कि वार्ड क्रमांक तीन में एजेंट को 774 मत डाले जाने की पर्ची दी गई थी। लेकिन गिनती के दौरान मशीन से 776 मतों की गिनती पार्षद पद के लिए की गई, जबकि अध्यक्ष पद के लिए 772 वोटों की। नगर पंचायत के 11 वार्डो में यह गड़बड़ी पाई गई।