- Hindi News
- ‘योग से मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है’
‘योग से मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है’
योगप्रशिक्षण लेने के बाद प्रशिक्षणार्थी प्रतिदिन इसका अभ्यास करें और इसका लाभ उठाएं। निरंतर योग करने से मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है। यह बात मुन्नीलाल शर्मा ने सोमवार को खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित 15 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कही। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आकांक्षा रावत, किशोरी सेंगर, अजय रावत, राजेन्द्र खेंगर, एम सक्सैना उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने योग के लाभ बारे में प्रशिक्षणार्थियों को बताते हुए इसे निरंतर रूप से जारी रखने की बात कही। शिविर के दौरान योग प्रशिक्षक अरविंद गुप्ता ने उपस्थित शिविरार्थियों को योग की बारीकियों से अवगत कराते हुए उन्हें करने के तरीकों से अवगत कराया। समापन अवसर पर सभी शिविरार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर संजय रावत, अरविंद पचौरी, शंकर सिंह परमार, मंजूलता, सहित अन्य उपस्थित रहे।