नाला चोक, सड़क पर फैल रहा गंदा पानी
दतिया। राजगढ़ भैरव मंदिर के पास मलवे से नाली चोक हो जाने से गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। सड़क पर भरे गंदे पानी से पैदल राहगीर को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है।
बता दें कि इसी रास्ते से शहर के श्रद्धालु श्री पीतांबरा पीठ भजन पूजन व दर्शन के लिए आते हैं। शहर में आने जाने का भी यह मुख्य मार्ग है। ऐसे में वाहन चालक को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर के पास रिंग रोड की सैंपल सड़क का निर्माण किया जा रहा है। निर्माणाधीन सड़क नीची होने से शुक्रवार की रात मंदिर के पीछे बने बुर्ज को तोड़ कर उसके मलवे से सड़क का भराव किया गया। इस तोड़फोड़ में नाली चोक हो गई। नाली की सफाई कराने की सुध न तो ठेकेदार ने ली और न ही नपा ने। लोग पूरे दिन परेशान होते रहे।