पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एडमिशन चालू होने हैं, शीघ्र तैयार करें मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग

एडमिशन चालू होने हैं, शीघ्र तैयार करें मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया मेडिकल कॉलेज में अप्रैल माह से एडमिशन शुरू होने हैं। कॉलेज भवन के साथ आवश्यक निर्माण कार्य में गति लाएं। ताकि कॉलेज शुरू होने में किसी प्रकार की बाधा न आए। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पीआईयू के ईई आरके हनुमंते व निर्माण एजेंसी को यह निर्देश दिए। वह शनिवार को चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करने गए थे। इस मौके पर उन्होंने भवन का नक्शा देखकर होने वाले निर्माण की जानकारी भी ली।

उन्होंने हनुमंते से कहा कि भवन के साथ कांफ्रेंस रूम भी तेजी से तैयार कराएं। ताकि कॉलेज में होने वाले सेमिनार होने में परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर मदन कुमार सहित भाजपा नेता उपस्थित रहे।

अगली बार जीत का जज्बा लेकर उतरे मैदान में - खेल में हाल जीत होना तय है। एक टीम हारती है तो एक जीतती है। हारने वाली टीम के खिलाड़ियों के मन में किसी भी प्रकार की ग्लानी नहीं होनी चाहिए। बल्कि अगली बार जीत के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरने का दृढ़ संकल्प होना चाहिए। यह बात मंत्री डॉ. मिश्रा ने शनिवार को बड़ौनी में हुई विधायक कबड्डी ट्राॅफी के पुरस्कार वितरण समारोह में कही। मंत्री डॉ. मिश्रा ने टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच की शुरुआत कराई। मैच सरस्वती विद्या मंदिर भरतगढ़ व उपरांय के बीच खेला गया। उपरांय ने जीत हासिल कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। जनता को संबोधित करते हुए डॉ. मिश्रा ने कहा कि शीघ्र ही बड़ौनी में दतिया की तर्ज पर बड़ौनी महोत्सव होगा। भजन कीर्तन का आयोजन भी बड़े पैमाने पर किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद मंत्री डॉ. मिश्रा ने कस्बे के कुशवाह समाज के लोगों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी। मंत्री डॉ. मिश्रा ने बड़ौनी मंडी का निरीक्षण कर नपं अध्यक्ष बड़ौनी सावित्री सूत्रकार को मंडी के पास ही नपं भवन बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष योगेश सक्सेना, सतीश यादव, जनपद उपाध्यक्ष कमलू चौबे, जीतू कमरिया, गुड्डी साहू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

दतिया में मल्टी परिसर बस स्टैंड का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए : मंत्री डॉ. मिश्रा ने ग्वालियर हाईवे पर पड़ी नपा की जमीन का निरीक्षण कर अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल को इस जमीन पर मल्टी परिसर बस स्टैंड बनाने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव ऐसा हो जो पर्यटन की दृष्टि से आने जाने वाले यात्रियों के सर्व सुविधा युक्त हो। एसडीएम वीरेंद्र कटारे सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे
मंत्री डॉ. मिश्रा रविवार को शहर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 10.30 बजे ग्राम निबरी में बैठक के बाद दोपहर 12 बजे होटल तान्या पैलेस में व दोपहर 3.30 बजे बड़ौनी में होने वाले पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष अवधेश नायक व जिलाध्यक्ष विक्रम बुंदेला के सम्मान समारोह कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

मेडीकल कॉलेज भवन के संबंध में ईई व कलेक्टर से चर्चा करते मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा

खबरें और भी हैं...