- Hindi News
- सात लाख लोगांे को खिलाई जाएंगी डीईसी की गोलियां
सात लाख लोगांे को खिलाई जाएंगी डीईसी की गोलियां
दतिया| राष्ट्रीयफायलेरिया दिवस का शुभारंभ रविवार 14 सितंबर को सुबह नौ बजे किला चौक पर किया जा रहा है। यह जानकारी जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ. हेमंत गौतम ने दी। उन्होंने बताया कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर प्रकाशचंद्र जांगरे द्वारा किया जाएगा। जिले के सात लाख से अधिक लोगों को उम्र के हिसाब से डीईसी की गोलियां कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर खिलाएंगे।