- Hindi News
- अधेड़ ने फांसी लगाई, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती
अधेड़ ने फांसी लगाई, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती
दतिया| शनिवारकी सुबह एक अधेड़ ने घर में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। इस दौरान कमरे के पास ही खाना खा रहे उसके बेटे की नजर कमरे की तरफ पड़ी तो उसका पिता फंदे पर लटका हुआ था। उसने दौड़कर अपने पिता को फंदे से नीचे उतारा और गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार धीरपुरा थाना क्षेत्र के छिकाऊ गांव में रहने वाले मनीराम पाल (50) शनिवार की सुबह खाना खाने के बाद कमरे में पहुंचा और रस्सी के फंदे से फांसी लगा ली। इसी दौरान कमरे के सामने खाना खा रहे उसके बेटे मनोज ने उसे देख लिया। उसने परिजन की मदद से अपने पिता को फंदे से उतारा। अधेड़ की हालत गंभीर होने के कारण परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए और भर्ती करा दिया।