पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुपोषण अभियान में लापरवाही, चार कार्यकर्ताओं का वेतन काटा

सुपोषण अभियान में लापरवाही, चार कार्यकर्ताओं का वेतन काटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परियोजना अधिकारी ने किया नुनवाहा, उदगुंवा, सनोरा एवं बरोदी के आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण।

भास्करसंवाददाता|दतिया

महिलाएवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे सुपोषण अभियान में लापरवाही बरतने पर चार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 15-15 दिन का वेतन काटा गया है।

शनिवार को एकीकृत बाल विकास दतिया ग्रामीण दो के परियोजना अधिकारी ओपी सिंह ने नुनवाहा, उदगुंवा, सनोरा एवं बरोदी के आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नुनवाहा केन्द्र पर कोई बच्चा नहीं मिला। सहायिका फूलवती बगैर सूचना के अनुपस्थित थी। कार्यकर्ता उर्मिला ने शासन के निर्देशों के बाद भी 0 से पांच साल के बच्चों का वजन नहीं लिया था।

जिस पर कार्यकर्ता उर्मिला का 15 दिन एवं सहायिका फूलवती का सात दिन का वेतन काटने की अनुशंसा परियोजना अधिकारी श्री सिंह ने की। उदगुंवा आंगनबाड़ी केन्द्र एक बंद पाया गया। केन्द्र से कार्यकर्ता एवं सहायिका नदारद थीं। परियोजना अधिकारी श्री सिंह ने कार्यकर्ता अंजना श्रीवास्तव एवं सहायिका का 15-15 दिन का वेतन काटने की अनुशंसा की।