- Hindi News
- आग से कैसे करें बचाव, अग्निशमन दल ने बच्चों को दी टिप्स
आग से कैसे करें बचाव, अग्निशमन दल ने बच्चों को दी टिप्स
भांडेर के उत्कृष्ट उमावि क्रमांक एक में हुआ आयोजन
भास्करसंवाददाता|दतिया
भयावहआग से कैसे बचें, पानी में डूबते हुए व्यक्ति को कैसे बचाया जाए। ऐसी तमाम जानकारी शनिवार को मालनपुर के अग्निशमन दल ने भांडेर के उत्कृष्ट उमावि क्रमांक एक में आयोजित अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों को दी। इस दौरान दल ने माॅक ड्रिल का प्रदर्शन भी किया। दल ने बच्चों को अग्नि के प्रकार की जानकारी देते हुए, आगजनी की घटनाओं को दौरान उठाए जाने वाले कदम एवं बचने के लिए रखी जाने वाली सावधानियों की भी जानकारी दी।
प्रदेश में अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मालनपुर (ग्वालियर) से आए अग्निशमक दल एसआई आरके मिश्रा, आरक्षक जयवीर सिंह राजपूत, राज नारायण शर्मा, सुनील कुशवाह, हेमंत श्रीवास्तव, सुदामा शर्मा, अवजीत दुबे एवं बजरंग सिंह ने उत्कृष्ट उमावि क्रमांक एक परिसर में बच्चों को आग बुझाने के काम आने वाले अग्निशमक यंत्रों की जानकारी देते हुए उनका प्रदर्शन किया।
चित्रों के माध्यम से बच्चों को बिजली, गैल सिलेंडर, मोमबत्ती, पेट्रोल आदि से होने वाली घटनाएं एवं रखी जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन शिवकुमार श्रीवास्तव एवं शैलेष खरे ने किया। इस मौके पर विधायक भांडेर घनश्याम पिरोनिया, एसडीएम पीडी गुप्ता, तहसीलदार लीना जैन, नायब तहसीलदार रामसिंह सेवले, आरएस धाकड़, एसडीओपी उमेश सिंह तोमर, बीईओ एमपी गुप्ता, स्कूल प्राचार्य आत्माराम उपाध्याय, के डी दुबे, सुशील नामदेव, अर्पणा चरण बाजपेई सहित अन्य उपस्थित रहे।
भांडेर में अग्नि शमन यंत्रों से आग बुझाने का प्रदर्शन करते अग्निशमन दल के कर्मचारी।