- Hindi News
- सिटी डिस्पेंसरी में एक्सरे मशीन की फिल्म खत्म, लैब में नहीं हो रहीं जांच
सिटी डिस्पेंसरी में एक्सरे मशीन की फिल्म खत्म, लैब में नहीं हो रहीं जांच
300 मरीजों की ओपीडी वाली सिटी डिस्पेंसरी में जांच सुविधा मिल पाने से 25 फीसदी आबादी हो रही परेशान।
भास्करसंवाददाता| दतिया
सिटीडिस्पेंसरी में फिल्म खत्म होने से मरीजों के एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं। वहीं लैब में जांच होने से भी लोगों को दो किलोमीटर दूर स्थित जिला अस्पताल आना पड़ रहा है। सिटी डिस्पेंसरी क्षेत्र के आसपास स्थिति मुख्य बाजार में रहने वाले 25 हजार से अधिक लोग इलाज के लिए परेशान हैं। बावजूद इसके अस्पताल प्रबंधन इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
मालूम हो कि शहर में जिला अस्पताल के अलावा किला चौक पर सिटी डिस्पेंसरी एवं छल्लापुरा भांडेरी फाटक पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। किला चौक स्थित सिटी डिस्पेंसरी शहर के मुख्य इलाके में है इसलिए बाजार आसपास की 25 हजार की आबादी सर्दी, जुकाम, बुखार अन्य सामान्य बीमारियों का इलाज कराने सिटी डिस्पेंसरी में ही आते हैं।
यहां आने वाले मरीजों के लिए एक्सरे मशीन भी शासन ने लगा रखी है लेकिन वर्तमान में इस मशीन से एक्सरे नहीं किए जा रहे। इस कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रबंधन की मानें तो एक्सरे फिल्म खत्म हो गई है लेकिन सवाल इस बात का है कि क्या अस्पताल प्रबंधन रोगी कल्याण समिति के मद से फिल्म नहीं खरीद सकता।
छह महीने से बंद है एक्सरे मशीन
अस्पताल प्रभारी ने नहीं भेजी डिमांड
^अस्पतालप्रभारी ने फिल्म होने की जानकारी नहीं दी, ही फिल्मों के लिए डिमांड भेजी। जानकारी करने के बाद अस्पताल को फिल्में उपलब्ध करा दी जाएंगी। जहां तक जांचों का सवाल है, तो हर स्थान पर उपकरण नहीं लगाए जा सकते। इसलिए वहां रुटीन जांचों की व्यवस्था है। डॉ.आरएस गुप्ता, सीएचएमओ
खत्म हो गई है एक्सरे फिल्म
^फिल्महोने से एक्सरे नहीं हो पा रहे। छोटी मशीन हैं। यहां फ्रैक्चर आदि के मरीज कम आते है, इसलिए उसकी अधिक आवश्यकता नहीं पड़ती। लैब में रूटीन जांचे की जा रही है। शेष के लिए मरीजों को जिला अस्पताल भेजा जाता हैं। डॉ.विशाल वर्मा, प्रभारीसिटी डिस्पेंसरी
बुजुर्ग और महिलाओं को होती है अधिक परेशानी
सिटीडिस्पेंसरी में सर्वाधिक बुजुर्ग एवं महिला मरीज पहुंचते हैं। बच्चों को संक्रमण बीमारियां होने पर महिलाएं अकेली ही बच्चों को लेकर यहां इलाज के लिए पहुंच जाती है। तो अकेले बुजुर्ग तकलीफ होने पर। बावजूद इसके यहां एक्सरे ज