- Hindi News
- विशेष स्वच्छता अभियान 25 से, पंचायतों का होगा सम्मान
विशेष स्वच्छता अभियान 25 से, पंचायतों का होगा सम्मान
दतिया| स्वच्छप्रदेश अभियान के तहत जिले में 25 सितंबर से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। अभियान 19 नवंबर तक चलेगा। अभियान के दौरान ऐसी ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा, जहां शत प्रतिशत घरों में शौचालयों का निर्माण हो चुका है। अभियान के तहत 26 सितंबर से एक अक्टूबर तक ग्राम चौपाल कार्यक्रम में स्वच्छता का संदेश देते नुक्कड़ नाटक, पोस्टर प्रदर्शन, रैलियों सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। दो अक्टूबर हो आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में स्वच्छता से संबंधित निर्माण मसलन हैंडपंप के प्लेटफार्म आदि के निर्माण के प्रस्ताव पास किए जाएंगे।