संविदाकर्मियों की हड़ताल को पंचायत सचिवों का समर्थन
ग्राम पंचायत के रोजगार सहायकों की कलमबंद हड़ताल छठवें दिन शनिवार को भी जारी रही। रोजगार सहायक अनामय आश्रम पर धरने पर बैठे रहे। रोजगार सहायक संघ के जिलाध्यक्ष रोहित दांगी ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव संगठन के अध्यक्ष सतीश यादव ने भी उनकी मांगों के समर्थन में पत्र दे दिया है। शासन मांगों पर विचार नहीं कर रही। अगर शासन ने 22 फरवरी तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया तो 23 फरवरी से सचिव संगठन, सरपंच संघ उनकी मांगों के समर्थन में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाएंगे।