पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घर के बाहर रखी कार के टायर निकाल ले गए चोर

घर के बाहर रखी कार के टायर निकाल ले गए चोर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोतवाली क्षेत्र में सिंधी मंदिर के सामने हुई वारदात

भास्कर संवाददाता| दतिया

कोतवाली क्षेत्र के सिंधी मंदिर के सामने घर के बाहर रखी आल्टो कार के पहियों को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। घटना शुक्रवार-शनिवार रात की बताई गई है। फरियादी ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार सिंधी मंदिर के सामने रहने वाले रविंद्र पुत्र सुरेशचंद्र सेन ने बताया कि उसकी अल्टो कार क्रमांक एमपी 32 सी 1068 शुक्रवार रात घर के बाहर रखी थी। रात्रि में अज्ञात चोर कार के चारों पहिए खोल ले गए। पुलिस ने आवेदन लेकर चोरों की तलाश प्रारंभ कर दी है।

खबरें और भी हैं...