पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रदेश में पहले स्थान पर होगा दतिया जिला

प्रदेश में पहले स्थान पर होगा दतिया जिला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रभारी मंत्री ने की पीतांबरा पीठ पर पूजा-अर्चना

भास्कर संवाददाता| दतिया

महिला एवं बाल विकास तथा जिले की प्रभारी मंत्री माया सिंह शनिवार सुबह श्री पीतांबरा पीठ पहुंची। यहां उन्होंने विधि विधान से करीब पंद्रह मिनट तक मां बगुला मुखी, स्वामी महाराज व वन खंडेश्वर महादेव की पूजा अर्चना की। यहां से श्रीमती सिंह उरई जिला जालौन के लिए कार द्वारा रवाना हो गईं। इससे पूर्व श्रीमती सिंह के पीतांबरा पीठ पर पहुंचते ही कलेक्टर मदन कुमार ने सौजन्य भेंटकर मंदिर प्रांगण में चलते-चलते उन्हें दतिया जिले में चल रही हितग्राही मूलक योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। साथ ही यह भी कहा कि जल्द ही ऑडीटोरियम प्रारंभ करने की बात कही। कलेक्टर ने कहा कि र| नंदिता अभियान के तहत सभी वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग, पेंशन, विधवा पेंशन आदि के निराकरण में तेजी आई है। जल्द ही पूरे प्रदेश में दतिया जिला प्रथम स्थान पर पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि 27 फरवरी को जिला स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बैंकों के साथ सभी विभाग भी शामिल होंगे। इस दौरान महिला बाल विकास द्वारा 100 लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...