पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्री पीतांबरा पीठ पर गूंजा राग बसंत, झूमे सभी

श्री पीतांबरा पीठ पर गूंजा राग बसंत, झूमे सभी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भक्ति व श्रद्धा के साथ श्री पीतांबरा पीठ पर मनी बसंत पंचमी, कलाकारों ने दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति
संगीत सभा
शनिवार की शाम श्री पीतांबरा पीठ पर रागों की बारिश हुई। मौका था बसंत पंचमी के अवसर पर हुआ संगीत सभा का। इससे पूर्व सुबह के समय पीठ पर विशेष पूजा अर्चना की गई। चल रहे पांच दिवसीय जप यज्ञ के समापन के साथ मां वैदिक मंत्रोच्चारणों के बीच मां सरस्वती की पूजा अर्चना हुई। भक्तों ने स्त्रोत पाठ कर ज्ञान दायिनी सरस्वती से प्रार्थना की।

शनिवार की सुबह पीठ के सरस्वती मंदिर में भक्तों ने विधि विधान के साथ मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ स्रोत पाठ किया। मां पीतांबरा की विशेष पूजा अर्चना के साथ अभिषेक पूजन किया गया। विशेष आरती व प्रसाद वितरण हुआ। बता दें कि बसंत पंचमी को मां सरस्वती का प्राकट्य दिवस मनाया जाता है। इस दिन मां पीतांबरा की आरती सुबह के समय की जाती है।

शाम को हुई रागों की वर्षा: शाम साढ़े छह बजे से पीठ पर संगीत सभा का आयोजन किया गया। सभा का शुभारंभ पीठ पर संचालित संगीत महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा मां पीतांबरा की सामूहिक वंदना के साथ किया गया। इसके बाद दिल्ली से आई सरिता पाठक यजुर्वेदी ने राग बसंत, राग बागेश्वरी, राग बहार में देवी वंदना प्रस्तुत की। सारंगी पर संगत उस्ताद कमाल अहमद खान ने दी। पार्श्व गायन में शिवांगी वर्धन यजुर्वेदी व उमेश कुमार साहू ने साथ दिया। हरमोनियम पर अजीत दिलकश ने तबला पर विजय सेठ ने संगत की।

श्री पीतांबरा पीठ पर आयोजित संगीत सभा में प्रस्तुति देते कलाकार।

मंदिर निर्माण का भूमिपूजन हुआ
श्री पीतांबरा पीठ परिसर में शनिवार को मां धूमावती मंदिर के नवीनीकरण का भूमिपूजन किया गया। वैदिक मंत्रों के बीच पीठ के आचार्य ओम नारायण शास्त्री व पुजारी कमलेश दुबे ने पूजन कराया। पीठ के न्यासी हरिराम सांवला ने पूजन के बाद हथौड़ा चला कर मंदिर निर्माण की शुरुआत की। न्यास मंडल द्वारा मां धूमावती का तीन करोड़ की लागत से भव्य मंदिर बनाया जा रहा है। पूरा मंदिर सफेद व काले संगमरमर से बनाया जाएगा। शनिवार से मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई। इस मौके पर न्यासी अनुराधा शर्मा, न्यासी इंदु शर्मा, न्यासी सुरेश कालरा सहित पीठ के पुजारी व सेवक उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...