कलेक्टर ने किया कॉलेज का निरीक्षण
दतिया | कलेक्टर मदन कुमार ने शनिवार को पीजी कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कॉलेज प्रबंधन को 27 फरवरी को कॅरियर मेला आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें। ताकि जिले के युवाओं को मेले का लाभ मिल सकें। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कॉलेज के स्पोर्ट्स क्लब, बावड़ी, लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया।