लूट के बाद राजीनामा के लिए डाल रहे दबाव
दतिया | ग्राम कुदारी निवासी शैलेंद्र पुत्र ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने गत दिवस आईजी उमेश जोगा से शिकायत कर बताया कि ग्राम मलौआ के रहने वाले मोहर सिंह यादव, लव यादव, लाला यादव, संजीव यादव, अमत, पृथ्वीराज ने 30 जनवरी को रात घर में घुसकर 25 हजार रुपए लूट लिए। इसकी शिकायत थरेट थाना प्रभारी से की। आरोपी लगातार उस पर राजीनामा का दबाव बना रहे हैं।