पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिव्यांग अभियान के तहत निशक्तों काे मिलेगी राहत

दिव्यांग अभियान के तहत निशक्तों काे मिलेगी राहत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों को 15 अगस्त व 26 जनवरी पर करेंगे सम्मानित

भास्कर संवाददाता | दतिया

जिले के नि:शक्तजन को शासन की योजनाओं से जोड़ने के लिए दिव्यांग अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों को 15 अगस्त और 26 जनवरी के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। यह निर्देश कलेक्टर मदन कुमार ने स्पर्श अभियान के तहत आयोजित बैठक में अधिकारी कर्मचारियों को दिए हैं।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि शासन ने प्रत्येक जिले में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभान्वित हितग्राहियों का समग्र पोर्टल पर डाटा अपलोड करना है। साथ ही स्पर्श समग्र पोर्टल में निशक्तजनों को शतप्रतिशत प्रमाणपत्र जारी कर सत्यापन करना है। जिले में तीसरे चरण में 20 जनवरी से चार फरवरी तक 13 शिविर आयोजित किए गए है। शिविर में निशक्तजन को प्रमाणपत्र के साथ आवश्यक उपकरण भी शिविर स्थल पर दिए जाएंगे। बैठक में जिला पंचायत सीईओ धनंजय मिश्रा ने बताया कि जिले में आठ हजार 433 नि:शक्तजन में से पांच हजार 500 नि:शक्तजन को शासन की किसी न किसी योजनाओं से लाभान्वित किया जा चुका है। वहीं इस कार्य को बेहतर रूप से क्रियान्वित करने के लिए दिव्यांग सैल गठित की है। इसमें अधिकारियों, कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है।

इनकी लगाई गई ड्यूटी:

जनपद पंचायत दतिया के लिए सीईओ अजय सिंह पीठासीन अधिकारी, पीसीओ बृजमोहन यादव सहायक अधिकारी, अरविन्द राजपूत कम्प्यूटर आॅपरेटर, जनपद पंचायत सेवढ़ा के लिए सीईओ विजय खैमरिया पीठासीन अधिकारी, बीपीओ केसी शर्मा सहायक अधिकारी, प्रहलाद गुप्ता कम्प्यूटर आॅपरेटर, जनपद पंचायत भांडेर के लिए सीईओ जेएस मालवीय पीठासीन अधिकारी, पीसीओ रविशंकर गोस्वामी सहायक अधिकारी, श्याम सोनी कम्प्यूटर आॅपरेटर की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार नगरपालिका दतिया के लिए सीएमओ आरवीएस राजौरिया पीठासीन अधिकारी, सहायक यंत्री शिवकुमार शुक्ला सहायक अधिकारी, इशांत कम्प्यूटर आॅपरेटर, नपं सेवढ़ा में सीएमओ आरडी यादव पीठासीन अधिकारी, एआईआई वीरेंद्र जयंत सहायक अधिकारी, अमन कुमार गुप्ता कम्प्यूटर आॅपरेटर, नपं भांडेर में सीएमओ आनंद शर्मा पीठासीन अधिकारी, हरेन्द्र दुबे सहायक अधिकारी, वैभव कम्प्यूटर आॅपरेटर, नपं इंदरगढ़ में सीएमओ अवधेश त्रिपाठी पीठासीन अधिकारी, जाफर शाह सहायक अधिकारी, पुरुषोत्तम कम्प्यूटर आॅपरेटर, नपं बड़ौनी में सीएमओ रामविलास गुप्ता पीठासीन अधिकारी, सुनील शाक्य सहायक अधिकारी, अनुराग तिवारी कम्प्यूटर आॅपरेटर की ड्यूटी लगाई गई है।

दतिया अधिकारियों की बैठक लेते कलेक्टर ।

खबरें और भी हैं...