पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंडितजी ने हर व्यक्ति के विकास का कार्य किया: बुंदेला

पंडितजी ने हर व्यक्ति के विकास का कार्य किया: बुंदेला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने हमेशा ही अंतिम छोर पर खड़े हर व्यक्ति के विकास को लेकर कार्य करते रहे। वे चाहते थे कि मानव जीवन शारीरिक, मानसिक, बुद्धि व आत्मा से संतुष्ट होना चाहिए। उन्होंने हमेशा एकात्म मानवतावाद के सिद्धांत पर कार्य किया। जब देश का हर नागरिक सुखी और संपन्न होगा तो अवश्य ही समाज व देश में फैली कुरीतियां दूर होंगी। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम बुंदेला ने पार्टी कार्यालय पर आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष गोविंद ज्ञानानी ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या पार्टी नेता मौजूद थे।

कार्यक्रम में पूर्व जिला महामंत्री विपिन गोस्वामी ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन कठिनाइयों से भरा रहा है। उनकी पारिवारिक हालत ठीक नहीं थी। उन्होंने कहा कि हमें ऐसे महापुरुषों के राष्ट्रहित व संघर्षमय जीवन से प्रेरणा लेकर कार्य करना चाहिए। अध्यक्षता कर रहे गोविंद ज्ञानानी ने कहा कि पंडितजी की पुण्यतिथि को सभी समर्पण दिवस के रुप में मना रहे हैं, जो भी कार्यकर्ता आजीवन सहयोग निधि में सहयोग करना चाहते हैं वह दानस्वरूप कर सकते हैं, जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी। इस अवसर रामदास, संतोष कटारे, दिलीप बाल्मीकि, रमेश नाहर, सुशीला त्रिपाठी, अरविंद यादव, बृजमोहन शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री हरिओम सिंह यादव व आभार प्रदर्शन मंडल कोषाध्यक्ष बल्लभ अग्रवाल ने व्यक्त किया।

दतिया भाजपा कार्यलय पर मनाई गई प. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि।

अंचल में भी मनाई पुण्यतिथी
भांडेर|समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति का उत्थान हो। इस सोच के साथ एकात्म मानवतावाद के सिद्धांत का प्रतिपादन पं. दीनदयाल उपाध्याय ने किया। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हमें भी राष्ट्र के विकास के लिए संकल्पित होना चाहिए। यह बात गुरुवार को भांडेर भाजपा कार्यालय पर आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक घनश्याम पिरोनिया बतौर मुख्य अतिथि कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव ने की।

इंदरगढ़|इंदरगढ़ में भाजपा मंडल कार्यालय पर प. दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। यहां बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रदीप अग्रवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत में अतिथियों ने पं. उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। तत्पश्चात उनके जीवन एवं सिद्धांतों पर प्रकाश डाला।

बसई|बसई में पं. उपाध्याय की पुण्यतिथि पंचायत भवन में मनाई गई। यहां कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर दतिया नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल मौजूद रहे।

उनाव|कस्बा उनाव में पं. उपाध्याय की पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भांडेर विधायक घनश्याम पिरोनिया मौजूद रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील पंडा एवं विशिष्ट अतिथि नाथूराम यादव, बृजेंद्र उपाध्याय एवं कार्यक्रम गीताराम पटसारिया मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत पं. उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।

कार्यक्रम
खबरें और भी हैं...