अज्ञात युवक ट्रेन से कटा, शिनाख्त नहीं
बाइक की टक्कर से युवक घायल
बुधवार को हुआ हादसा, गैंगमेन ने दी सूचना
भास्कर संवाददाता | दतिया
चिरूला के डाउन रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक की रेल से कटकर मौत हो गई। घटना बुधवार शाम 7 बजे की बताई गई है। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर गुरुवार सुबह जिला अस्पताल में पीएम कराने के बाद मर्ग कायम कर लिया है। रेलवे गैंगमैन वीर सिंह पुत्र लालाराम ने पुलिस को सूचना दी कि बुधवार शाम खंबा नंबर 1144/2224 डाउन रेलवे ट्रैक पर किसी अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने युवक की शिनाख्ती के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
दतिया। लांच थाना क्षेत्र के सिंध पुल के पास आम रोड पर एक बाइक चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए युवक को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल युवक की रिपोर्ट पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम लांच निवासी लखन (24) पुत्र प्रभु बघेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बुधवार शाम साढ़े छह बजे सिंध पुल के पास से निकल रहा था तभी बाइक क्रमांक एमपी 07 एमक्यू 8152 ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उसको टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया।