पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समूहों से खाद्यान्न के लिए मांगे रुपए, सीईओ ने थमाया नोटिस

समूहों से खाद्यान्न के लिए मांगे रुपए, सीईओ ने थमाया नोटिस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनपद पंचायत दतिया के दो सहायक विस्तार अधिकारियों ने स्वसहायता समूह से खाद्यान्न के कूपन जारी करने के लिए पैसे मांगे थे। पैसे न देने पर उन्हें कूपन के लिए परेशान किया जात था। जब यह शिकायत प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा के पास पहुंची तो जिला पंचायत सीईओ ने दोनों सहायक विस्तार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस थमा दिया है।

बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री मिश्रा के दतिया जनपद गांव में प्रवास के दौरान स्वसहायता समूह ने शिकायत की थी कि सहायक विस्तार अधिकारी रजनीश श्रीवास्तव एवं बीआर जाटव द्वारा मध्याह्न भोजन के लिए गेहूं, चावल के कूपन आवंटन करने के लिए दो रुपए प्रति क्विंटल के मान से राशि की मांग की जाती है। साथ ही कूपन के लिए सामान्य तौर पर परेशान किया जाता है। इस पर जिला पंचायत सीईओ धनंजय मिश्रा ने दोनों सहायक विस्तार अधिकारी रजनीश श्रीवास्तव और बीआर जाटव को नोटिस जारी किया है। साथ ही कहा है कि आपका यह कृत्य अनुशासनहीनता/ कदाचरण की श्रेणी के तहत आता है अतः क्यों न आपके विरुद्ध दो वेतनवृद्धि संचीय प्रभाव से रोके जाने का आदेश जारी किया जाए। उन्होंने दोनों सहायक विकास विस्तार अधिकारियों से तीन दिन में लिखित में स्पष्टीकरण मांगा है।

खबरें और भी हैं...