पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र होंगे पुरस्कृत

राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र होंगे पुरस्कृत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंवढ़ा |सेंवढ़ा ब्लाक के 9 छात्रों को आगामी 13 फरवरी को स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। यह वे छात्र हैं जिनके द्वारा इंस्पायर अवार्ड योजना में हिस्सा लेकर राज्य स्तर तक श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। मालूम हो कि पूरे जिले से 18 बच्चों का श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा जिसमें से 9 छात्र सेंवढ़ा ब्लाक के हैं। शेष 9 में 4 दतिया एवं 5 भाडेर ब्लाक के छात्र हैं। विज्ञान विषय में रुचि रखने वाले छात्र छात्राओं द्वारा शाला में प्रोजेक्ट वर्क किया जाता है। इनके द्वारा विषय के शिक्षक के मार्गदर्शन में माॅडल तैयार किए जाते हैं। इस प्रकार के माॅडल जिला स्तर पर आयोजित इंस्पायर अवार्ड योजना की प्रदर्शनी में रखे जाते हैं और जिले से चयनित माॅडल को राज्य स्तर पर भेजा जाता है। जिले से आधा सैकड़ा माॅडल दिसम्बर माह में भोपाल में आयोजित प्रदर्शनी में रखे गए। इनमें से 18 को श्रेष्ठ माना गया। इनमें से 9 माॅडल सेंवढ़ा ब्लाक के छात्र छात्राओं द्वारा तैयार किए गए थे। खास बात यह रही कि माॅडल शहरों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों द्वारा अधिक बनाए गए और चयन भी उन्हीं का अधिक हुआ। श्रेष्ठ मॉडल के लिए इंस्पायर अवार्ड योजना का प्रमाण पत्र जारी किया गया था। उक्त प्रमाण पत्र आगामी 13 फरवरी को स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा सभी 18 बच्चों को प्रदान किया जाएगा। प्रमाण पत्र के साथ बच्चों को प्रोत्साहन हेतु पुरस्कार भी दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...